अलीगढ़ में अतरौली क्षेत्र के औरेनी दलपतपुर के पूर्व माध्यमिक विद्याालय में 27 दिसंबर की दोपहर 12 बजे के करीब उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गोवंश को दोड़ते हुए स्कूल में भर दिया। इससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चे डर गए। कई बच्चों की तो डर के मारे घिग्गी बंध गई।