सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि थाना पालीमुकीमपुर अंतर्गत सुबह आठ बजे सूचना मिली कि कड़ौआ बंबे पर एक डंपर और एक बाइक सवार भिड़ गए, हादसे में हरदोई खेड़ा निवासी 23 वर्षीय सुनील की मौत हो गई है। भीड़ ने डंपर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।