नुमाइश के कृष्णांजलि मंच पर 1 फरवरी की दोपहर को कलर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपने नृत्य और गायन की प्रस्तुति की। इसके बाद शाम को विशाल इवेंट ग्रुप द्वारा गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं। विशाल नारायण शर्मा ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाकर समां बांध दिया।