सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि थाना क्वार्सी अंतर्गत 18 मार्च दोपहर लगभग 12 बजे चौकी नगला पटवारी से कपड़ा बाहर लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है।