महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती मंच पर बोलते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जाति-पात भूलकर सभी को एकजुट होना होगा, तभी जी हम पर अत्याचार कर रहे हैं उनका संहार कर सकेंगे। अब हम सभी को सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश में हमारी बहन-बेटियों का चीरहरण हो रहा है। हे केशव, माधव अब रक्षा करो। बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच की सह संयोजिकया व पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के भाई सर झुकाकर न जिएं, पूरा भारत उनके साथ है। हिंदू अपने भाइयों का कत्लेआम नहीं देख सकता है। यदि हम अपने पर आ गए तो बांग्लादेशी अत्याचारियों को कफ़न भी नसीब नहीं होगा।