सीईआईआर पोर्टल पर खोये व गिरे मोबाइलों को सर्विलांस सेल व अलीगढ़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने तलाश लिया है। 186 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन,जिनकी कीमत करीब 32 लाख 03 हजार 354 रुपये आंकी जा रही है। 1 दिसंबर को एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय पर मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया।