ट्यूबवेल बोरिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर युवक की दर्दनाक मौत खैर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कीलपुर में शुक्रवार (27 मार्च) को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत पर ट्यूबवेल की बोरिंग करते समय एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।