अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर दिल्ली से देर रात पहुंचीं कामाख्या स्पेशल ट्रेन दो मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही चलने को हुई तभी एसी कोच पर चढ़ने के दौरान आरएएफ के एएसआई बिंदा राय निवासी सैनिक कॉलोनी गोला रोड दानापुर, पटना ( बिहार ) प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच आ गए। किसी तरह गाड़ी को चेन पुलिंग कर रोका गया।