अलीगढ़ के जवां थाना अंतर्गत गांव मैंमड़ी में ढेकुरा निवासी सूरज पाल पुत्र टीकम सिंह की दूसरी मंजिल पर इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। 22 फरवरी दोपहर 2 बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।