विगत 5 नवंबर को अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत नगरिया भूड़ निवासी दिनेश कुमार उर्फ अबनू के घर से कहीं चले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 14 नवंबर को ग्राम चंगेरी नहर पटरी के पास एक व्यक्ति का नर कंकाल, कपडे, चप्पल आदि मिले थे, जिसकी पहचान गुमशुदा दिनेश कुमार उर्फ अबनू के रूप में की गई। उसकी हत्या उसके दोस्त ने ऑनलाइन लूडो गेम में जीते रुपये न मिलने पर की थी।