अतरौली सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि थाना हरदुआगंज अंतर्गत 6 मार्च को रात करीब 08.30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी थार गाड़ी से दो अन्य व्यक्तियों के साथ घर को लौट रहे थे। रास्ते में खड़ी एक बाइक व दो व्यक्तियों को हटने के लिए हॉर्न बजाया, जिस कारण से इन व्यक्तियों ने फायर कर दिया। गाड़ी चला रहे व्यक्ति की बाएं बाजू में चोटआई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।