25 अक्तूबर को गंगीरी एक गांव से पांच वर्षीय बच्ची के साथ गलत काम होने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि पड़ोस के नाबालिग लड़के ने बच्ची से गलत काम किया। पीड़िता को तत्काल उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में बच्ची की स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। बाल अपचारी और पीड़िता का एक-दूसरे के घर आना जाना था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने टॉफी का लालच देकर बच्ची से गलत काम किया। क्षेत्राधिकारी छर्रा गर्वित सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।