अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि के विरोध में 10वें दिन भी छात्र-छात्राओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। यूनिवर्सिटी परिसर में फिर आजादी के नारे लगे। कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने मार्च निकाला। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन भी शुल्क वृद्धि के विरोध में उतर आया है।