अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञान विभाग द्वारा कैनाडी हॉल में भारतीय भाषा विज्ञान सोसाइटी का तीन दिवसीय 45वां अन्तर्राष्ट्रीय महासम्मेलन का उद्घाटन 20 नवंबर को हुआ। केन्द्रीय शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने मुख्य अतिथि बतौर ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भाषा विज्ञान सभी विषयों की जननी है और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार मातृ भाषा शिक्षण पर बहुत बल दिया गया है।