एनआरएससी क्लब में छात्रों के होली खेलने और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएसपी अभय कुमार पांडेय ने कहा कि वैसे तो एएमयू में कैंपस के अंदर होली खेलने की व्यवस्था थी, लेकिन कुछ छात्रों का कहना था कि उन्हें होली खेलने के लिए अलग से व्यवस्था दी जानी चाहिए। इस संबंध में उन्हें एनआरएससी क्लब में होली खेलने की व्यवस्था दी गई। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया। चेकिंग के बाद सिर्फ एएमयू के छात्रों को ही क्लब में प्रवेश दिया गया।