स्कूल से वापस गांव लौट रहीं तीन छात्राओं के साथ एक समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। अश्लील हरकतें कर उन पर फूल फेंके, उन्हें परेशान किया। डरीं सहमीं छात्राएं बमुश्किल अपने घर पहुंची। इस घटना से छात्राओं के परिजन और हिंदू समाज के लोग भड़क गए। उन्होंने चंडौस कोतवाली में पहुंच कर चार घंटे तक हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग आरोपी युवकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े गए। सूचना पर कोतवाली पहुंचे सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कराया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के बाद ही लोग थाने से हटे।