महाशिवरात्रि पर भोले को गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िया कांवड़ लेकर नरौरा, रामघाट, राजघाट से चल दिए हैं। रामघाट रोड पर कांवड़ियों के लिए जगह-जगह शिविर लगे हुए हैं, जहां कांवड़ियों के खाने, पीने, आराम करने, दवा आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आस्था संस्था ने शिविर लगाया है।