अस्मिता खेलो इंडिया योगासन सिटी लीग में बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 10–18 वर्ष तथा 19–55 वर्ष में आयोजित की गई। 10–18 वर्ष वर्ग में पलक ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय, रिद्धिमा गुप्ता ने तृतीय, श्वेता ने चतुर्थ तथा स्नेहा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं 19–55 वर्ष वर्ग में हर्षप्रभा ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय, स्नेहा ने तृतीय, आरती ने चतुर्थ तथा कृतिका ने पंचम स्थान प्राप्त किया।