एएमयू स्कूलों में कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 31 केंद्र बनाए गए थे, जहां 14 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई।