अलीगढ़ के सारसौल स्थित विद्युत विभाग के वर्कशॉप में अचानक सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगी थी। फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम को 4:20 बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर बन्ना देवी, गभाना, खैर व अतरौली की यूनिटों को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। अभी दो कमरों में हल्की सी आग दिख रही है। जिसके लिए तीन यूनिट मौके पर तैनात हैं। प्रथमद्रष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।