अलीगढ़ में अमर उजाला की ओर से 8 अगस्त को मां तुझे प्रणाम देशभक्ति सद्भावना रैली का आयोजन हुआ। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई रैली ने शहर में देशभक्ति का संदेश दिया। रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर केलानगर, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, गांधी आई हॉस्पिटल और किशनपुर तिराहा होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। देखिए उसकी झलकियां...