कस्बा छर्रा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 15 वर्षीय सिद्धांत गुप्ता उर्फ गुड्डू 23 अप्रैल की रात अपने घर पर बैठे हुए थे। उनकी जेब में मोबाइल रखा हुआ था। जेब में गर्माहट महसूस हुई तो उन्होंने मोबाइल को बाहर निकाल लिया। इसके बाद मोबाइल से धुआं उठने लगा। उसने मोबाइल जमीन पर फेंक दिया। कुछ ही देर में मोबाइल फट गया।