अलीगढ़ में नए सोशल मीडिया सेल का निर्माण एसएसपी आवास पर किया गया है, जिसमें मीडिया मॉनिटरिंग के लिए 4 बड़ी एलईडी स्क्रीन तथा 1 प्रोजेक्टर है। इनसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित होने वाली खबरों एवं गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।