फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) समापन समारोह में प्रदर्शन करते स्वयंसेवक

संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर संघ के स्वयंसेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण के बाद स्वयंसेवकों ने वाहिनी सह प्रदर्शन किया। कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक चल रहे थे। घोष के साथ इनका कदमताल देखते ही बन रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे सेना की टुकड़ी देश के लिए चल पड़ी है। इसके बाद दंड का प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन के साथ यह बताया कि कैसे वह दुश्मनों को दो मिनट में धूल चटा सकते हैं। सिर मार चतुष्क के माध्यम से चारों तरफ प्रहार का प्रदर्शन किया। दोनों तरफ कैसे दंड का प्रहार किया जा सकता है उसके बारे में बताया। लक्ष्य भेद के बारे में भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समय स्वयंसेवकों की फुर्ती देखते बन रही थी। पद विन्यास के माध्यम से शिक्षार्थियों ने दक्षता का प्रदर्शन किया। नियुद्ध के माध्यम से शिक्षार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देख हर कोई हैरत में रह गया। चारों तरफ से दुश्मन यदि घिरे हैं तो उन्हें कैसे मात दिया जाता है इसके बारे में भी प्रदर्शन किया।।आतंकियों से निपटने के लिए भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें