13 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे अलीगढ़ के शमशाद मार्केट में दो दुकानदार पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार उपद्रवी तत्वों को हिरासत में लिया। उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।