अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में एक क्रिकेट अकादमी चलती है। बताया जाता है कि बाहर के कुछ असामाजिक तत्व रोजाना अकादमी में आकर खिलाड़ियों को परेशान करते थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह क्रिकेट खिलाड़ियों और इन बाहरी तत्वों के बीच कहा-सुनी हो गई। कहा-सुनी बढ़ने पर इन बाहरी तत्वों ने खिलाड़ियों के साथ जमकर मारपीट की। जब खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया, तो गुस्साई भीड़ ने अकादमी के बाहर खड़ी खिलाड़ियों की मोटरसाइकिल और स्कूटरों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ और मारपीट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।