अलीगढ़ के रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में शिष्य गुरुदेव महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। साध्वी पुनीता चेतन ने आरती और पुष्पार्चन किया। भक्तों ने गुरु चेतनानंद सरस्वती का पूजन किया। साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में गुरु का होना बहुत जरूर है। इस मौके पर पूनम जलालपुर, डाॅक्टर मुकेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, समाजसेवी राजनारायण सिंह, चेतन गुप्ता, किरन सिंह, श्रीदेवी, सोमवीर आदि मौजूद थे।