सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि थाना लोधा अंतर्गत 25 अक्तूबर को प्रातः एक प्रकरण संज्ञान में आया कि एक देवस्थल पर कुछ धार्मिक नारे लिख दिये गये हैं। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस मौके पर पपहुंची। धार्मिक नारों को तत्काल हटवाया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।