थाना खैर अंतर्गत गांव जाहेरा में 8 जुलाई को प्रातः करीब तीन बजे एक गाड़ी में सवार कुछ व्यक्तियों ने गांव के बाहर सोते हुए एक वृद्ध व्यक्ति के पास में बंधीं हुई लगभग 10-11 बकरियों को अपनी गाड़ी में लादकर ले जाने की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस एवं सर्विलांस की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुकदमा दर्ज किया गया, टीम गठित कर चोरों की तलाश की जा रही है ।