अलीगढ़ के दादों क्षेत्र अंतर्गत गांव निनामई में 18 सितंबर की सुबह एक विवाहिता का शव अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में ले गए और चिता को आग लगा दी। इसी बीच मायके वालों से मिली खबर पर पुलिस पहुंच गई। पानी डालकर चिता बुझाकर पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।