अलीगढ़ के गोरई चौराहे पर एक व्यक्ति से मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मौके पर शांति बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने यह जानकारी दी।