थाना गंगीरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त किशनपाल उर्फ लल्ला पुत्र जगपाल निवासी ग्राम दभौरा थाना गंगीरी अलीगढ़ को भिलावली मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त किशनपाल उर्फ लल्ला की निशादेही पर अभियुक्त के मकान से हत्या में प्रयुक्त एक रस्सी का टुकडा बरामद हुआ । 28 सितंबर को ग्राम दभौरा में अभियुक्त किशनपाल उर्फ लल्ला ने अपनी पत्नी राजसोनी उर्फ रश्मि की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें हत्या करने वाले अभियुक्त किशनपाल को 24 घन्टे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया।