फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के असदपुर-कयामपुर में सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची नगर निगम व तहसील कोल की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

अलीगढ़ महानगर के असदपुर-कयामपुर इलाके में बुधवार शाम सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची नगर निगम व तहसील कोल की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। टीम जब वापस जाने लगी तो प्रवर्तन दल की गाड़ी को घेरकर उसमें तोड़फोड़ कर दी गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे एसडीएम अतरौली सुमित सिंह की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ के घिरने पर एसडीएम ने डेढ़ किमी तक दौड़ लगाई। खबर पर पहुंचे आला अधिकारियों व फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित किया। अभी तक चार लोग हिरासत में ले लिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें