अलीगढ़ के क्वार्सी थाना अंतर्गत मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में भर्ती 32 वर्षीय मरीज वेदपाल को 16 मार्च को दो हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर घायल वेदपाल को मरणासन्न अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 17 मार्च को वेदपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मेडिकल से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।