18वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड पहुंचे। अखिलेश यादव ने जनसभा में कांग्रेस-सपा गठबंधन से अलीगढ़ प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह और हाथरस प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के लिए वोट मांगे। अखिलेश यादव ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।