अलीगढ़ नगर निगम प्रदेश के चुनिंदा ऐसे नगर निगमों में शामिल हो गया है, जहां घर बैठे अपने क्षेत्र के ट्यूबवेल के चलने और बंद होने की स्थिति को एप की मदद से देखा जा सकेगा। अब एक क्लिक पर शहर के सभी ट्यूबवेल चालू हो सकेंगे और एक क्लिक पर ही बंद हो सकेंगे। महापौर व नगर आयुक्त संग पार्षद, अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में ऑटोमेशन का शुभारंभ हुआ।