फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की रोशनी गई, पर प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी, सीबीएसई में ला दिखाए 93 प्रतिशत अंक, रिपोर्टर दीपक शर्मा की रिपोर्ट

प्रियंका ने साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। प्रियंका की आंखों की रोशनी उस वक्त गई थी, जब वह कक्षा छह में थी। ब्रेन ट्यूमर के आपरेशन के बाद उसकी दुनिया में अंधेरा छा गया। पढ़ाई में मेधावी प्रियंका ने पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया। सहारा बनी बड़ी बहन। बड़ी बहन बोल-बोलकर उसे पढ़ाने लगी। इसी तरह उसने पहले दसवीं की परीक्षा पास की और अब बारहवीं में 93 फीसदी अंक हासिल करके उन लोगों का मुंह बंद कर दिया जो कहते थे कि जब देख नहीं सकती तो पढ़ेगी कैसे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें