अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार ने शनिवार को आगरा रोड स्थित मुकुंदपुर आईएएस-पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। करीब दो घंटे तक जिलाधिकारी ने छात्रों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण सीख दी। उन्होंने अनुशासन, समय प्रबंधन और दृढ़ इच्छाशक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।