उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की चाहे जितनी कोशिशें कर लें पर नकल कराने और करनेवाले बाज नहीं आ रहे। अलीगढ़ के अतरौली से सामूहिक नकल का ऐसा ही मामला सामने आया है और खास बात ये कि अलीगढ़ का अतरौली यूपी के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का क्षेत्र है।