अलीगढ़ में बीजेपी विधायक के फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया गया। इसकी जानकारी जब विधायक राजवीर सिंह दिलेर को हुई तो उन्होंने तत्काल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईडी हैक करने और आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत दर्ज कराई। राजवीर सिंह दिलेर अलीगढ़ के इगलास विधानसभा से विधायक हैं।