फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुत्र जन्म की खुशी में हादसा, बंदूक में कारतूस डालते ही फायर...युवक के सीने में लगी गोली

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारोली सिकरवार में पुत्र जन्म की खुशी में बुधवार सुबह गुड़ बांटने का कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब लाइसेंसी 12 बोर बंदूक में कारतूस डालते समय अचानक गोली चल गई। गोली सामने खड़े एक युवक के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें