आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। खेत पर बने घर में रह रहे एक परिवार में पति ने शराब के नशे में अपनी ही पत्नी के सिर पर लोहे के इंजन वाले हत्थे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। गांव में झूठ फैला दिया कि रात में बदमाशों ने लूट की और पत्नी की हत्या कर डाली।