आगरा। टॉयलेट इस्तेमाल करना है तो मायके से एक लाख रुपये लेकरआओ। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती के निकाह के बाद सास ने ऐसा तुगलकी फरमान सुना दिया। विवाहिता को छत पर बने कमरे में रखा और बाथरूम और टॉयलेट का रास्ता बंद कर दिया।छत पर कपड़ों की आड़ बनाकर नहाना शुरू किया तो देवर ने चोरी से फोटो खींचना शुरू कर दिया। पति से शिकायत की तो मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर जगदीशपुरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।