फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परीक्षा की कॉपियों में छाई व्हाट्सएप की भाषा

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 01:52 PM IST

आगरा। मोबाइल स्क्रीन पर रोज इस्तेमाल होने वाली व्हाट्सएप चैटिंग की भाषा अब परीक्षा की कॉपियों तक पहुंच गई है। बच्चे लेखन शैली में शॉर्ट कट और चैटिंग की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के दौरान यह बात सामने आई कि विभिन्न बोर्डों के छात्र उत्तर पुस्तिकाओं में औपचारिक भाषा के स्थान पर चैटिंग में प्रयुक्त शॉर्ट फॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। लगभग सभी बोर्डों की परीक्षाओं में छात्रों की ओर से कई शब्द शॉर्ट फाॅर्म में लिख रहे हैं। जिनकी वास्तविक स्पेलिंग अलग है। शिक्षकों के अनुसार, यह बदलाव छात्रों की पढ़ाई की बदलती आदतों का परिणाम है। मोबाइल की लत शब्दावली पर हावी हो गई है। जीआईसी के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं, डिजिटल नोट्स और लगातार सोशल मीडिया व चैटिंग के कारण छात्रों की शब्दावली खत्म होती जा रही है। पूर्ण शब्दों और शुद्ध भाषा के स्थान पर संक्षिप्त शब्दों की आदत बच्चों को पड़ गई है। इससे उत्तरों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें