फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोदाम का ताला तोड़कर छापा, सैंपल दवाओं की तस्करी पकड़ी

आगरा। औषधि विभाग की लखनऊ मुख्यालय की टीम ने फव्वारा स्थित झूलेलाल बाजार के सैंपल की दवाओं की तस्करी पकड़ी है। तीसरी मंजिल पर बने गोदाम का ताला तोड़कर जांच की गई। इसमें फिजीशियन सैंपल की दवाओं का जखीरा मिला। ये करोड़ों रुपये की दवाएं हैं। इन दवाओं की रात तक 25 औषधि निरीक्षक जांच करते रहे। टीम ने बृहस्पतिवार को सूची बनाकर 15 मेडिकल फर्माें पर छापा मारा था। इसमें नकली और सरकारी दवाएं जब्त की थीं। तीन सीज किए थे। टीम की सूची में झूलेलाल बाजार की एक फर्म का नाम भी शामिल है। छापे की जानकारी पर संचालक अपनी फर्म और गोदाम पर ताला लगाकर भाग गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें