आगरा में आयोजित होने वाली उत्तर भारत की मशहूर रामलीला के एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुस्तिका का विमोचन किया गया। रामलीला कमेटी की इस बार थीम रामलला रखी गई है। कार्यक्रम में जिस पुस्तक का विमोचन किया गया, उसमें शहर के 21 राम मंदिरों का विस्तार पूर्वक विवरण दिया गया है। कमेटी द्वारा बताया गया कि 17 सितंबर से रामलीला महोत्सव का श्रीगणेश होगा ।18 सितंबर को मनकामेश्वर नाथ महाराज की मुकुट की सवारी निकलेगी। 23 सितंबर को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 28 सितंबर को श्रीरामचंद्र महाराज की वर यात्रा निकलेगी।