आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 2020 से 2025 तक के अनुत्तीर्ण छात्रों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में ऐसे छात्रों जो बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम में अनुत्तीर्ण या किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए ऐसे छात्रों के लिए 20 जनवरी तक परीक्षा आवेदन के लिए अंतिम तिथि दी थी। पर कई छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से यह तिथि दोबारा विस्तार कर दी गई है। अब छात्र 30 जनवरी तक पूर्ण परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।