फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन के विवाद में डीएम के सामने भिड़े दो पक्ष, एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

Arun Parashar Updated Mon, 06 Jul 2026 11:15 PM IST

आगरा में संपूर्ण समाधान दिवस बाह से निकले डीएम मनीष बंसल के सामने जमीन के मामले में दो पक्षों के बीच तकरार हो गई। डीएम ने हिदायत देकर दोनों पक्षों को रोका। फरियादी बोला कि जमीन की पैमाइश हुए बिना दूसरे पक्ष ने खेत जोता तो प्राण दे देंगे, डीएम साहब जमीन नपवा दो। संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी मां के साथ पहुंचे शिशुपाल ने जमीन की पैमाइश कराए जाने की गुहार लगाई। डीएम मनीष बंसल से फरियादी बोला कि जमीन नप जाए, नहीं तो प्राण देंगे, बेशक फांसी पर चढ़ा दो, डीएम साहब जमीन नपवा दो। दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। जिस पर डीएम ने उन्हें रोका। एसडीएम बाह को निर्देश दिए कि बैनामा देख लो, खतौनी की पड़ताल कर लो, मौके पर कुछ जमीन खाली बची है या नहीं। पहले पक्ष को जमीन की पैमाइश का आश्वासन दिया। दूसरे पक्ष को भी जमीन की पैमाइश होने तक जुताई न करने को कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें