आगरा में बाह-फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार की रात बाबा की तिबरिया के पास कैंटर और वरना कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा कैंटर में बुरी तरह फंस गया। कार सवारों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार से शवों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रा और कटर मशीन की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला।