आगरा के आंबेडकर पुल पर मरम्मत कार्य जारी है। हाथीघाट को एत्माद्दौला से जोड़ने वाला ये पुल अभी 8 से 10 दिन और बंद रहेगा। बता दें पिछले दिनों आंधी-बारिश में पुल को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से पुल पर मरम्मत का कार्य जारी है। पिछले एक महीने से पुल पर आवागमन बंद है।